ePaper

विकास मित्रों की टीम घर-घर जाकर मतदाताओं को कर रही जागरूक

Updated at : 30 Oct 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
विकास मित्रों की टीम घर-घर जाकर मतदाताओं को कर रही जागरूक

विधानसभा चुनाव को लेकर नगरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

नगरा. विधानसभा चुनाव को लेकर नगरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान विशेष रूप से महादलित बस्तियों में लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. प्रखंड के विकास मित्र कॉर्डिनेटर अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास मित्रों की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस अभियान में क्षेत्र के विकास मित्र आशा देवी, पंकज राम, राकेश कुमार दास,सुनील कुमार राम,उमेश राम, सुशीला देवी, उषा देवी और सुनीता देवी सक्रिय रूप से अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर कर लोगों को जागरूक कर रहे है. वहीं साथ ही कॉर्डिनेटर अरुण कुमार ने कहा कि महादलित बस्तियों में जागरूकता के लिए नुक्कड़ सभा,संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि “लोकतंत्र की ताकत आपका वोट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन