Saran News : बहन की शादी में आये फल व्यवसायी को चाकू मारकर किया जख्मी

तरैया थाना क्षेत्र के राजधानी गांव में बारात के दौरान रविवार की रात एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल व्यक्ति पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी बिरला राय का पुत्र मनोहर राय बताया जाता है.
छपरा. तरैया थाना क्षेत्र के राजधानी गांव में बारात के दौरान रविवार की रात एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल व्यक्ति पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी बिरला राय का पुत्र मनोहर राय बताया जाता है. घायल मनोहर राय ने सदर अस्पताल में बताया कि बहन के घर से गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर गांव से बारात आया था. इसी दौरान कुछ दबंगों ने पुराने विवाद को लेकर उन पर चाकू से हमला कर दिया. पहले उनका इलाज तरैया के एक निजी क्लिनिक में हुआ, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि चाकू लगने से एक नस में ब्लॉकेज हो गया है जिससे दाहिना पैर काम नहीं कर रहा है. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है कि मनोहर राय सिलीगुड़ी में फल का व्यवसाय करते हैं और अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने आये थे.
दवा लेने बाजार जा रहे व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी
बनियापुर. दवा लेने के लिए बाजार जा रहे एक व्यक्ति को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर की है. पीड़ित मंगल नट ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गांव के ही चार लोगों को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपनी बाइक से दवा लेने के लिए जा रहे थे, तभी गांव के ही राजू कुमार, पेटल कुमार, अजय साह एवं शंभु महतो नेटुआ टोली के पास घेरकर मेरे साथ मारपीट करने लगे एवं मना करने पर दाब से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और मुझे इलाज के लिए अस्पताल ले गये.अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध महिला की मौत
गड़खा. गड़खा-चिरांद मुख्य मार्ग पर मीनापुर के समीप रविवार की रात अज्ञात वृद्ध महिला की लाश पड़ी हुई थी. उसकी उम्र 70 वर्ष के आसपास थी. देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि उक्त स्थान के पास एक महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है और शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. हालांकि शव की पहचान के लिए उसे उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




