Saran News : पुलिस पर हमले और लूट के मामलों में चार अपराधी गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : पुलिस पर हमले और लूट के मामलों में चार अपराधी गिरफ्तार

गड़खा व मांझी थाना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस पर हमले व लूट के मामलों में वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.

विज्ञापन

छपरा. गड़खा व मांझी थाना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस पर हमले व लूट के मामलों में वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. गड़खा थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में पुलिस पर हमले के मामले कांड सं. 453/18 में भुखल महतो व बिजली महतो को गिरफ्तार किया गया है. वहीं लूट के मामले कांड सं. 70/24 में एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है. इसी क्रम में मांझी थाना पुलिस ने वर्ष 2023 में पुलिस पर हमले के मामले कांड सं. 43/23 में कुख्यात अपराधी अमित सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ रसूलपुर और मांझी थाना में कुल सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और लूट-मारपीट जैसे संगीन धाराएं शामिल हैं. सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई जारी है. छापेमारी टीम में गरखा और मांझी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन