ePaper

नगरा में आयोजित जनता दरबार में चार मामलों का किया गया निष्पादन

Updated at : 29 Nov 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
नगरा में आयोजित जनता दरबार में चार मामलों का किया गया निष्पादन

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

विज्ञापन

नगरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. जनता दरबार की सुनवाई सीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई. सीओ अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि कुल चार मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों को आगे की सुनवाई के लिए अगले जनता दरबार में बुलाया गया है. जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी झगड़े सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत रूप से सुनवाई की गई. सीओ ने बताया कि कुछ मामलों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सुलह भी कराया गया. सीओ ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर, पारदर्शी ढंग से और समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए.उन्होंने बताया कि प्रशासन जनता की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है और ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को काफी सहूलियत मिलती है. इस अवसर पर नगरा थाना के पुलिसकर्मी सुबोध कुमार, अंचल लिपिक अनिल कुमार राय,सीआई उमेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन