Chapra News : उपमुखिया को गोली मारने के मामले में मुखिया के पति सहित चार गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : उपमुखिया को गोली मारने के मामले में मुखिया के पति सहित चार गिरफ्तार

Chapra News : मुबारकपुर पंचायत के उप मुखिया कलमेश यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया के पति विजय यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

मांझी. मुबारकपुर पंचायत के उप मुखिया कलमेश यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया के पति विजय यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किये गये आरोपितों में विजय यादव (मुखिया के पति), अजय यादव (मुखिया के पति के भाई), मनीष कुमार यादव और राहुल कुमार यादव शामिल हैं. इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष संकेत कुमार ने जानकारी दी कि यह घटना मुबारकपुर पंचायत में पूर्व के विवाद के कारण हुई थी. उपमुखिया को गोली मारने के बाद उनके भतीजे के बयान पर पंचायत के मुखिया आरती देवी के पति विजय यादव सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया.

अभी भी बाकी आरोपित फरार

सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाकी दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि विजय यादव पहले भी मुबारकपुर में हुए दोहरे कांड में जेल में बंद था, लेकिन हाल ही में उसे जमानत पर रिहा किया गया था. एक अन्य आरोपी, मनीष कुमार यादव, पंचायत के पूर्व मुखिया हरेंद्र यादव के हत्याकांड का भी आरोपित था. उपमुखिया पर गोली चलाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्टल बरामद की, हालांकि पिस्टल बिना मैगजीन के थी. पुलिस अब मैगजीन की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है. बरामद पिस्टल की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की योजना है.

संचालन के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद मुबारकपुर में राजनीतिक रूप से तीन गुटों में विभक्त लोगों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए शीघ्र ही शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. पुलिस का उद्देश्य पंचायत में पहले से चल रही कटुता को समाप्त करना और आपराधिक गतिविधियों में शामिल स्थानीय युवकों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का प्रयास करना है. यह घटना पंचायत में राजनीतिक खुन्नस और निजी विवाद के कारण घटी थी, लेकिन एक संयोग ही था कि पिस्टल की पहली गोली लगने के बाद दूसरी गोली मैगजीन में फंस गयी, जिससे उपमुखिया की जान बच गयी. अन्यथा, स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन