ePaper

Saran News : स्नातक व पीजी में नामांकन के लिए आये आवेदनों का वेरिफिकेशन शुरू

Updated at : 14 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : स्नातक व पीजी में नामांकन के लिए आये आवेदनों का वेरिफिकेशन शुरू

स्नातक सत्र 2025-29 व पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से सभी आवेदन फार्म का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक सत्र 2025-29 व पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से सभी आवेदन फार्म का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया है. 18 सितंबर के पहले नामांकन की लिस्ट जारी करने की बात छात्र कल्याण विभाग द्वारा कही गयी है. एक-दो दिनों में सभी फॉर्म का वेरिफिकेशन होने के उपरांत नामांकन समिति की बैठक होगी. इसके बाद लिस्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. पीजी के अंतर्गत नामांकन की पहली मेधा सूची जारी होगी. जबकि स्नातक में तीसरे चरण के अंतर्गत नामांकन के लिए छात्रों ने आबेदन किया है. तीसरा चरण नामांकन का अंतिम चरण है. ऐसे में स्नातक में नामांकन की फाइनल व अंतिम सूची जारी की जायेगी. दुर्गा पूजा का अवकाश होने से पहले सभी कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि पीजी में पहली मेधा सूची पर नामांकन होने के उपरांत दूसरी व तीसरी मेधा सूची भी जारी की जायेगी.

नामांकन के अलगे दिन से ही शुरू होंगी कक्षाएं

स्नातक सत्र 2025-29 की कक्षाएं कॉलेज में नियमित रूप से चल रही हैं. ऐसे में तीसरे चरण के अंतर्गत जिन छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा. वह नामांकन के अगले दिन से ही क्लास ज्वाइन कर सकेंगे. नामांकन के लिए जब छात्र-छात्राएं विभागों में फॉर्म वेरिफिकेशन करने पहुंचेंगे तो उसी समय उन्हें विभाग स्तर पर बने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया जायेगा और वर्ग संचालन का शेड्यूल भी उपलब्ध करा दिया जायेगा. वहीं पीजी की पहली लिस्ट में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के अगले दिन से ही कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी. इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

कॉलेजों में हेल्प डेस्क एक्टिव करने का निर्देश

कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में सभी कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक विश्वविद्यालय में हुई थी. इस बैठक में कुलपति ने कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाये जाने तथा हेल्प डेस्क पर एक स्टाफ की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया था. लेकिन कुलपति के निर्देश के बाद भी अधिकतर कॉलेजों में अब तक हेल्प डेस्क एक्टिव नहीं किया गया है. प्रभात खबर ने भी इस संदर्भ में हाल ही में खबर प्रकाशित की थी. जिसके बाद कुलपति ने फिर से सभी कॉलेजों को हेल्प डेस्क एक्टिव करने का निर्देश दिया है. कुलपति ने कहा है कि वह अब स्वयं कॉलेजों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन