छपरा जंक्शन पर जांच के दौरान पांच किलो गांजा हुआ बरामद

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
छपरा जंक्शन पर जांच के दौरान पांच किलो गांजा हुआ बरामद

छपरा जंक्शन पर शनिवार को आरपीएफ व सीआइबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

छपरा. छपरा जंक्शन पर शनिवार को आरपीएफ व सीआइबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है. सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पवार के नेतृत्व में गठित टास्क टीम ने जंक्शन के पश्चिमी छोर स्थित प्लेटफार्म संख्या आठ पर चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में करीब पांच किलो गांजा बरामद किया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत तीन लाख तीस हजार रुपये आंकी गयी है. इस संदर्भ में सहायक सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत यह सफलता मिली है, जो छठ महापर्व के बाद बढ़ी यात्रियों की भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पर्वों के दौरान भीड़ के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी की संभावना को देखते हुए जंक्शन पर निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गयी है. बरामदगी के बाद गांजा को जब्त कर जीआरपी थाना छपरा में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जांच टीम में सीआईबी प्रभारी संजय मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, गोरखपुर पूर्व पोस्ट प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, सीआइबी के उप निरीक्षक संजय कुमार राय,आरपीएफ के विजय रंजन मिश्रा, विशाल, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, राजनाथ यादव तथा सीआइबी के कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: ���ह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन