टिकट जांच अभियान में 156 बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
टिकट जांच अभियान में 156 बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

शुक्रवार को सोनपुर मंडल के हाजीपुर से मुजफ्फरपुर सेक्शन के बीच लाल गाड़ी द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

सोनपुर. शुक्रवार को सोनपुर मंडल के हाजीपुर से मुजफ्फरपुर सेक्शन के बीच लाल गाड़ी द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 156 बिना टिकट एवं अनधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में कुल 1,08,600 रूपये का रेल राजस्व प्राप्त किया गया. विदित हो कि इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाल गाड़ी टिकट जांच अभियान से अब तक कुल 20,812 बिना टिकट एवं अवैध टिकट यात्रियों से 1,20,24,557 रूपये की जुर्माने राशि के रूप में रेल राजस्व के तौर पर प्राप्त हुई है. निरंतर संचालित किये जा रहे ‘लाल गाड़ी सघन टिकट जांच अभियान’ के परिणामस्वरूप मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यूटीएस एवं पीआरएस काउंटरों से टिकट बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. साथ ही यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता एवं सोच में भी सकारात्मक बदलाव आया है.यह जांच अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया. इस अभियान में वाणिज्य विभाग के निरीक्षकगण, टिकट निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के जवानों तथा अन्य सहयोगी स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन