Saran News : पीजी व स्नातक के तीन सत्रों की परीक्षा का शेड्यूल जारी

Published by :ALOK KUMAR
Published at :31 May 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : पीजी व स्नातक के तीन सत्रों की परीक्षा का शेड्यूल जारी

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी सत्र 2021-23, सत्र 2022-24 तथा स्नातक सत्र 2023-27 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी सत्र 2021-23, सत्र 2022-24 तथा स्नातक सत्र 2023-27 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. प्रभात खबर ने भी गत 28 मई के अंक में जून-जुलाई के बीच पीजी व स्नातक के चार सत्रों की परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित खबर प्रकाशित की थी. इस खबर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने मुहर लगा दी है. पीजी सत्र 2021-23 फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 17 जून तक एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ली जायेगी. वहीं इस सत्र की प्रायोगिक परीक्षा 19 से 21 जून तक संबंधित पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में आयोजित होगी. पीजी सत्र 2022-24 सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 28 जून तक एक पाली में निर्धारित है. यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. इस सत्र की प्रायोगिक परीक्षा एक से तीन जुलाई तक पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में आयोजित की जायेगी. पीजी के दोनों सत्रों की परीक्षा का केंद्र जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है.

16 जून से शुरू होगी स्नातक सत्र 2023 की परीक्षा

परीक्षा विभाग ने स्नातक सत्र 2023-27 थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. यह परीक्षा 16 से 21 जून तक दो पालियों में निर्धारित है. पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जायेगी. 21 जून को मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत 25 से 30 जून तक संबंधित कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन होगा. थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत तथा कॉमर्स शामिल है. जबकि ग्रुप बी में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, एआइएच एंड सी, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र तथा एलएसडब्ल्यू शामिल है. थर्ड सेमेस्टर के अंतर्गत मेजर कोर्स, माइनर कोर्स, मल्टीडिसीप्लिनरी कोर्स, एबिलिटी एनहांसमेंट, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स की परीक्षा होगी.

पांच जून तक है परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

विदित होगी गत साप्ताह ही परीक्षा विभाग ने पीजी सत्र 2021, 2022 के साथ स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2023 व स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसमें पीजी सत्र 2021, 2022 व स्नातक सत्र 2022 सेकेंड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि पांच जून तक निर्धारित की गयी है. वहीं स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2023 की परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 मई तक थी. जिसे भी पांच जून तक विस्तारित कर दिया गया है. अब पीजी व स्नातक के चार सत्रों की परीक्षा का फॉर्म पांच जून तक भरा जायेगा. इसके बाद पीजी के दो सत्र तथा स्नातक के एक सत्र की परीक्षा जून में होगी. जबकि पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा शेड्यूल फर्स्ट सेमेस्टर का परिणाम आने के बाद जारी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन