Saran News : मारपीट में जख्मी वृद्ध की मौत

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 06 May 2025 9:58 PM

विज्ञापन

Saran News : मारपीट में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसा गांव का है.

विज्ञापन

बनियापुर. मारपीट में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसा गांव का है. मृतक ज्ञानचंद राय 80 वर्ष बताये जाते है. पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर गत रविवार को दो पट्टीदारों के बीच मारपीट की घटना हुयी थी. जिसमें ज्ञानचंद राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. जिन्हें इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर ले जाया गया. जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिये जख्मी बृद्ध को पीएमसीएच पटना भेज दिया गया. इस दौरान इलाज के दौरान सोमवार की देर रात्रि बृद्ध की मौत हो गयी. इधर बृद्ध के मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. मामले में दोनों पक्षो द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन