डीएम ने लोक शिकायत के सात मामलों की सुनवाई कर किया समाधान

Updated at : 20 Apr 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने लोक शिकायत के सात मामलों की सुनवाई कर किया समाधान

लोक शिकायत के कुल सात मामलों की सुनवाई की जिसमें चार पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया. साथ ही शेष तीन मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

छपरा. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें. उक्त बातें डीएम अमन समीर ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी के रूप में सुनवाई करते हुए कहीं. उन्होंने लोक शिकायत के कुल सात मामलों की सुनवाई की जिसमें चार पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया. साथ ही शेष तीन मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया. डीएम श्री समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा पारदर्शी निवारण अत्यावश्यक है. लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी. सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन