दिघवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने की मां सरस्वती की आराधना

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
दिघवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने की मां सरस्वती की आराधना

नगर पंचायत सहित प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में वसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ की गयी.

विज्ञापन

दिघवारा. नगर पंचायत सहित प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में वसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ की गयी. इस अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों, विद्यालयों एवं मोहल्लों में भव्य पंडालों का निर्माण कर आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं. सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार, चकनूर, सैदपुर, बसतपुर, शंकरपुर रोड, नकटी देवी रोड सहित प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर, बस्तीजलाल, आमी, मलखाचक, रामदासचक, पिपरा, टरवां समेत आसपास के गांवों में भी सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. विद्यार्थियों और युवाओं ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त किया. पंडालों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामग्री से सजाया गया था, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया. भक्तिमय गीतों के बीच आस्था की बयार बहती दिखी. सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा,अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त करते नजर आए, जिससे पूजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन