सारण के परसा में 34 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Author Md Yusuf|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Saran News: सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 लीटर देसी शराब बरामद की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Saran News: परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अन्याय गांव में छापेमारी कर 34 लीटर देसी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दो अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अन्याय गांव के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान गांव निवासी परमेश्वर माझी के पास से 30 लीटर देसी शराब तथा अखलेश माझी के पुत्र रत्न कुमार के पास से 4 लीटर देसी शराब बरामद की गई. पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपित

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

परसा थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Md Yusuf

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन