सूतिहार में अखंड अष्टयाम के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सूतिहार में अखंड अष्टयाम के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार बिंद टोली में आयोजित होने वाले अखंड अष्टयाम के लिए गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार बिंद टोली में आयोजित होने वाले अखंड अष्टयाम के लिए गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गांव के पोखर के पास पहुंचे. फिर वहां कलश में जल भर कर संकल्प किए. इसके बाद कलश को अष्ट्याम्म मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किए. कलशयात्रा में बैंड बाजे व श्रद्धालुओं की भीड़ आकर्षण का केंद्र बना रहा. महिला श्रद्धालुओं ने धार्मिक देवी गीत व शिव तथा राम भजन गाकर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया. सभी श्रद्धालु लाल व पीले वस्त्र धारण किए हुए थे.जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रस में डूब गया. युवा श्रद्धालु बैंड बाजे पर थिरक रहे थे. कलशयात्रा में समाजसेवी राजकिशोर प्रसाद यादव, संजय राय, बीरेंद्र राय, राहुल कुमार, कृष्ण यादव, गीता देवी, ललिता देवी, माया देवी, रूबी कुमारी, रेखा कुमारी, शोभा कुमारी, रेणु कुमारी, गीता कुमारी, रौशनी कुमार सहित कई महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन