Saran News : गायत्री शक्तिपीठ में जप अनुष्ठान में जुटे श्रद्धालु

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : गायत्री शक्तिपीठ में जप अनुष्ठान में जुटे श्रद्धालु

डेरनी गायत्री शक्तिपीठ ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम में भाद्रपद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को 12 घंटे का जप अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

दरियापुर. डेरनी गायत्री शक्तिपीठ ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम में भाद्रपद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को 12 घंटे का जप अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. सुबह 4:50 बजे आश्रम में साफ-सफाई के बाद 5:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान का आरंभ हुआ. सद्गुरु मुकेश ऋषि ने आशुतोष कुमार और भागीरथ कुमार को 12 घंटे के जप अनुष्ठान का संकल्प कराया. इस दौरान गुरु वंदना, साधनादि पवित्रिकरण, मंगलाचरण और षट्कर्म के बाद गुरु, गायत्री और सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया गया। दिन भर चले इस अनुष्ठान में सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से भाग लिया. शाम सात बजे दीपयज्ञ के साथ जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई. इस दौरान दौलतिया देवी, इंदु देवी, मंजू देवी, धर्मेंद्र राय और किशोरी देवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ अनुष्ठान में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन