Saran News : ट्रक चालक से दिनदहाड़े रंगदारी की मांग, मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

रसूलपुर चट्टी स्थित एनएच-531 पर बुधवार को गाय लदे एक ट्रक चालक से कुछ लोगों ने कथित रूप से रंगदारी मांगी और विरोध करने पर मारपीट की.
रसूलपुर/एकमा. रसूलपुर चट्टी स्थित एनएच-531 पर बुधवार को गाय लदे एक ट्रक चालक से कुछ लोगों ने कथित रूप से रंगदारी मांगी और विरोध करने पर मारपीट की. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गाय लदी ट्रक को सीएम के आगमन के कारण टॉल टैक्स पर रोका गया था तभी अचानक एक गाय की तबीयत बिगड़ी, जिसे इलाज के लिए पुलिस ने ट्रक सहित एकमा ले जाने की अनुमति दी. इसी दौरान कुछ युवकों ने ट्रक का पीछा किया और रसूलपुर चौक पर रोक दिया. चालक द्वारा विरोध करने पर युवकों ने चालक से मारपीट की. पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को खदेड़ा. एक युवक पकड़ा गया, जिसकी पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के मदारी चक गांव निवासी मिथलेश कुमार यादव के रूप में हुई. आरोपी ने स्वयं को गौ रक्षक बताया और कहा कि वह गाय लदी ट्रक को गौ तस्कर समझकर पुलिस के हवाले करने के इरादे से रोकना चाहता था. दरौंदा थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गाय लदा ट्रक यूपी से आ रहा था. चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




