Saran News : शहीद छोटू की याद में प्रतिमा व स्मारक का निर्माण हुआ शुरू

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : शहीद छोटू की याद में प्रतिमा व स्मारक का निर्माण हुआ शुरू

श्रीनगर में शहीद हुए छोटू कुमार के पैतृक गांव बेला शर्मा टोला में उनकी याद में स्मारक व प्रतिमा स्थापित करने का काम शुरू हो गया.

विज्ञापन

दरियापुर. श्रीनगर में शहीद हुए छोटू कुमार के पैतृक गांव बेला शर्मा टोला में उनकी याद में स्मारक व प्रतिमा स्थापित करने का काम शुरू हो गया. यह प्रतिमा शर्मा टोला व मानूपुर के बीच स्थित मठिया के पास तीन मोहानी पर स्थापित किया जा रहा है. प्रतिमा व स्मारक निर्माण में काफी संख्या में मजदूर के अलावा युवा भी अपना श्रमदान कर रहे हैं. निर्माण व युवाओं का नेतृत्व कर रहे मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा और सन्नी कुमार ने बताया कि शहीद की प्रतिमा व स्मारक काफी भव्य होगा. सैकड़ों की संख्या में लोग आर्थिक सहयोग कर रहे हैं. छोटू ओझा ने बताया कि शहीद छोटू का स्वभाव ही ऐसा था कि शहीद होने के एक सप्ताह में ही प्रतिमा व स्मारक का निर्माण शुरू हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन