ePaper

Saran News : सीएम नीतीश कुमार ने विकास को हर गांव तक पहुंचाया : इम्तियाज

Updated at : 27 Sep 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : सीएम नीतीश कुमार ने विकास को हर गांव तक पहुंचाया : इम्तियाज

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इस्लामिया हाइस्कूल ओल्हनपुर खेल मैदान परिसर में शनिवार को जदयू का मिलन समारोह सह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

मढ़ौरा. विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इस्लामिया हाइस्कूल ओल्हनपुर खेल मैदान परिसर में शनिवार को जदयू का मिलन समारोह सह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने की. जबकि मंच संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज परवेज ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलयाबी,सिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद अफजल अब्बास तथा पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुर्तुजा अली कैसर मौजूद थे. सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलयाबी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास को हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचाने का काम किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में जो सुधार हुआ है, वह जदयू सरकार की उपलब्धि है. विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम करता है. पहले भी उनलोगों ने कोई विकास का कोई काम नहीं किया.जबकि जदयू जनता के विश्वास पर खरा उतर रही है,फिर से 2025 फिर से नीतीश का नारा लगाया गया. साथ अल्पसंख्यक के विकास के लिए ही नीतीश कुमार ने काम किया है,उन्होंने अल्पसंख्यकको को एकजुट रहने का आह्वान किया.वहीं सिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद अफजल अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि जदयू हमेशा से सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ती रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है. मढ़ौरा की जनता का विश्वास दिखाता है कि आने वाला समय भी जदयू का है.वहीं पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुर्तुजा अली कैसर ने कहा राजद की राजनीति सिर्फ जात-पात और परिवारवाद तक सीमित है. जनता अब इनसे ऊब चुकी है.जदयू में शामिल हो रहे नए साथियों से पार्टी और भी मजबूत होगी और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा. वहीं जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि मढ़ौरा विधानसभा में आज का यह कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं. जनता इस बार मन बनाली है सभी एक साथ लेकर चलेंगे.वहीं यहां बताते चले कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों राजद समर्थक कार्यकर्ता ने राजद छोड़कर जदयू का दामन थामा है.नीतीश कुमार का विकास मॉडल ही बिहार की असली पहचान बनेगा. नेताओं के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से आए नए साथियों का स्वागत किया गया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया.इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल, जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार, मो. रकीब, प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह एवं अनिल सिंह, नियामुल हक खान, शमीम खान, इंजीनियर प्रभास शंकर, साबिर खान, दीपक सिंह, कुसुम देवी, शकीला बानो, जमशेद खान, आशिफ, अमीर खान, अफसर खान, दाऊद खान, सोनू आलम एवं चांदनी कुशवाहा ,असरफ अली , रेयाजुद्दीन मंसूरी , भोला कुरैशी ,डब्लू कुरैशी ,सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन