नगर पंचायत मशरक में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
नगर पंचायत मशरक में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

नगर पंचायत में मशरक के कार्यपालक पदाधिकारी शहनवाज राज के आदेशानुसार विभागीय निर्देश पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हो गया है.

विज्ञापन

मशरक. नगर पंचायत में मशरक के कार्यपालक पदाधिकारी शहनवाज राज के आदेशानुसार विभागीय निर्देश पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हो गया है. यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक विभिन्न पंचायत में चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वच्छता पदाधिकारी पूजा कुमारी, स्वच्छता मिशन छपरा सह जन विकास समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया, प्रधान सहायक रंधीर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों के आंगनबाड़ी, सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों में हाथ स्वच्छ, घर स्वच्छ, आस-पास स्वच्छ, शौचालय स्वच्छ, नालियों और जल निकाय स्वच्छ और सार्वजनिक स्थल स्वच्छ जैसे कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य है. स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करना. इस क्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डों में घूम-घूम नुक्कड़ नाटकों के द्वारा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है. जिसमे पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों का पुरा सहयोग मिल रहा है. इस कार्यक्रम में लिपिक रिंकू कुमार, सफाई निरीक्षक विकास कुमार कलाकारों में चंदेश्वर सिंह, अभय कुमार,रंजीत प्रसाद यादव, रविंद्र दास, कुमारी रूचि, ओम प्रकाश सिंह, गीता देवी, रंजीता देवी आदि है. वहीं इस कार्यक्रम में ग्रामीण व विद्यालयों का भरपूर सहयोग मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन