Saran News : जेपीयू में पीजी कक्षाओं की प्रतिदिन हो रही है मॉनीटरिंग

कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभाग तथा विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों के पीजी विभागों में वर्ग में छात्रों की उपस्थिति की मॉनीटरिंग की जा रही है.
छपरा. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभाग तथा विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों के पीजी विभागों में वर्ग में छात्रों की उपस्थिति की मॉनीटरिंग की जा रही है. जो छात्र-छात्राएं क्लास करने नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं. उन्हें नोटिस भी भेजा जा रहा है. विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 17 पीजी विभागों में से करीब चार-पांच विभागों द्वारा नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. वहीं शहर के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज आदि में पीजी के विभिन्न विषयों में नामांकित वैसे छात्र-छात्राएं जो रोजाना क्लास करने नहीं आते हैं. उन्हें भी फोन कर क्लास आने की सूचना दी गयी है. अगर फोन से संपर्क करने के बाद भी छात्र-छात्राएं क्लास करने नहीं आते हैं. तो कॉलेज द्वारा उन्हें जल्द ही नोटिस भेजा जायेगा. पीजी विभागों द्वारा जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है. उसमें भी यह सूचना जारी कर दी गयी है कि यदि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी नहीं होगी तो वह परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे. कुलपति ने भी इस वर्ष से 75 फीसदी उपस्थिति के नियम को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है. एक सप्ताह पूर्व ही कुलपति ने विश्वविद्यालय में एक बैठक की थी. जिसमें यह कहा था कि अधिकतर कॉलेजों में छात्र-छात्राएं नियमित नहीं आते हैं और किसी प्रकार वह परीक्षा फॉर्म भर लेते हैं. लेकिन इस बार से ऐसा नहीं चलेगा. विदित हो कि इस समय पीजी सत्र 2023-25 की कक्षाएं नियमित रूप से चल रही हैं. इस सत्र के अंतर्गत फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा भी ली जा चुकी है. सेकेंड सेमेस्टर के अंतर्गत अधिकतर विभागों में इस समय इंटरनल परीक्षा ली जा रही है. जल्द ही सेकेंड सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




