ePaper

saran news. शराब पीने के आरोप में चौकीदार को किया गया निलंबित

Updated at : 06 Oct 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. शराब पीने के आरोप में चौकीदार को किया गया निलंबित

जांच के उपरांत एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो मांझी थाने के चौकीदार ललन मांझी से संबंधित है

विज्ञापन

मांझी . थाना क्षेत्र के एक चौकीदार के शराब सेवन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. जांच के उपरांत एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो मांझी थाने के चौकीदार ललन मांझी से संबंधित है. यह वीडियो लगभग छह माह पुराना बताया गया है. जिसमें चौकीदार चोरी-छिपे शराब का सेवन करते नजर आ रहा है. जांच में यह कृत्य बिहार मद्यनिषेध अधिनियम का उल्लंघन तथा पुलिस विभाग की छवि के प्रतिकूल पाया गया. साथ ही यह आचरण ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और विभागीय मर्यादा के खिलाफ माना गया. इस आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने चौकीदार ललन मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उन्हें केवल सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जायेगा. साथ ही सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन