ePaper

1,481 डोर-टू-डोर टीमें सक्रिय, स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पिलायेंगे पोलियोरोधी दवा

Updated at : 16 Dec 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
1,481 डोर-टू-डोर टीमें सक्रिय, स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पिलायेंगे पोलियोरोधी दवा

सारण जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शिशुओं को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाकर किया.

विज्ञापन

छपरा. सारण जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शिशुओं को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाकर किया. डीएम ने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की ” हर बच्चे के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की गारंटी है. सामूहिक प्रयास से ही पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. डीएम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाये, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाये रखा जा सके. इस अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 5 लाख 76 हजार 914 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है. इसके अंतर्गत जिले के छह लाख 57 हजार 597 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाये. इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिये डोर-टू-डोर टीमें गठित

घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 1,481 डोर-टू-डोर टीमें गठित की गयी हैं. इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार, पुल-पुलिया और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 252 ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गयी है. ताकि यात्रा के दौरान आने-जाने वाले बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जा सके. वहीं, स्लम बस्तियों, ईंट-भट्ठों, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों और नदी किनारे बसे टोले-मोहल्लों में 36 मोबाइल टीमें अभियान चलायेगी.पूरे अभियान की प्रभावी निगरानी के लिये 543 सुपरवाइजरों की तैनाती की गयी है. जो यह सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चा पोलियो की खुराक प्राप्त करे और किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी अभिभावकों से इसमें सहयोग करने की अपील की गयी. इस मौके पर डीएस डॉ आरएन तिवारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार, डीपीएम अरविन्द कुमार अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रंजितेश कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी आरती त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन