Saran News : स्काउटिंग शिविर में बच्चों को सिखाया गया सेवा, अनुशासन व आत्मनिर्भरता का पाठ

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : स्काउटिंग शिविर में बच्चों को सिखाया गया सेवा, अनुशासन व आत्मनिर्भरता का पाठ

मॉर्डन पब्लिक स्कूल छपिया में भारत स्काउट-गाइड सारण का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ.

विज्ञापन

तरैया. मॉर्डन पब्लिक स्कूल छपिया में भारत स्काउट-गाइड सारण का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. शिविर समापन के मौके पर छपिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह युवा राजद नेता मिथिलेश राय, पूर्व जिप सदस्य मो समीम, विद्यालय के संचालक सह प्राचार्य मुकेश कुमार यादव उपस्थित रहे. शिविर प्रशिक्षण संचालन प्रशिक्षक प्रणव सिंह,प्रियंका कुमारी, आशुतोष कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ तथा नैतिक रूप से ईमानदार बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया. स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों को स्काउटिंग के नियम गाने, प्राथमिक उपचार, राष्ट्रगान, झंडा गीत,ध्वज शिष्टाचार समेत अनुशासन दल निर्माण व समाज सेवा की भावना से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया. विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, प्रमोद यादव, हीरालाल महतो, प्रियंका शर्मा, निर्जला कुमारी, चंदा कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन