छपरा नगर निगम महापौर की पार्षदों से अपील, कहा- 'राजनीति नहीं, विकास की बात करें', हंगामे से रुक रही हैं योजनाएं

सांकेतिक तस्वीर
छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से शहर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक शहर के विकास का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच है और हंगामे से जनहित की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं.
छपरा से विकाश कुमार की रिपोर्ट Saran News : छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने शहर के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर काम करने की अपील की है. उन्होंने नगर निगम के पार्षदों से आग्रह किया कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर बोर्ड की बैठकों में रचनात्मक भूमिका निभाएं, ताकि जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को समय पर मंजूरी मिल सके और उनका क्रियान्वयन तेजी से हो.
'बोर्ड बैठक शहर के विकास का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच'
महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक किसी व्यक्ति विशेष का मंच नहीं, बल्कि शहर के विकास और जनता के हित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है. उन्होंने कहा कि लगातार हंगामे और व्यवधान के कारण सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता समेत कई आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन प्रभावित हो रहे हैं. इसका सीधा नुकसान शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है.
'योजनाएं पास होंगी तभी जमीन पर दिखेगा विकास'
महापौर ने कहा कि विकास योजनाएं बोर्ड से पारित होने के बाद ही धरातल पर उतर सकती हैं. ऐसे में हर बैठक का शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि केवल महापौर को गलत ठहराना समाधान नहीं है, बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर शहर के विकास की जिम्मेदारी निभानी होगी.
छपरावासियों से भी की भावनात्मक अपील
महापौर ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड पार्षदों से आग्रह करें कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठकों में सकारात्मक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है.
'छपरा के विकास में सभी का सहयोग जरूरी'
महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि छपरा नगर निगम शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए सकारात्मक सहयोग देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










