सारण में मनरेगा से लगाए पौधों का सुरक्षा घेरा तोड़ा, रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों की करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

मनरेगा वृक्षारोपण योजना को नुकसान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले के रसूलपुर में मनरेगा योजना के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए बनाए गए ट्री गार्ड और फेंसिंग को असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

सारण के रसूलपुर (एकमा) से देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट Saran News : सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत स्थित माधोपुर गांव में मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए बनाए गए ट्री गार्ड और फेंसिंग को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. बुधवार रात हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है.

विज्ञापन

रात में तोड़ा गया पौधों का सुरक्षा घेरा

ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा योजना के तहत लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड और फेंसिंग के खंभों को अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में तोड़ दिया. इससे वृक्षारोपण योजना को नुकसान पहुंचा है और पौधों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है.

अधिकारियों को दी गई सूचना, थाने में होगी शिकायत

घटना की जानकारी किसान रमिता देवी ने रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और मनरेगा अधिकारियों को दी है. साथ ही स्थानीय रसूलपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो सके.

ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

घटना से नाराज ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन