Chapra News : स्वच्छता सर्वे के लिए छपरा आयेगी केंद्रीय टीम, रैंकिंग सुधारने में जुटा नगर प्रशासन

Updated at : 27 Feb 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : स्वच्छता सर्वे के लिए छपरा आयेगी केंद्रीय टीम, रैंकिंग सुधारने में जुटा नगर प्रशासन

Chapra News : शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया के तय मानदंड के 10 बिंदुओं पर नगर निगम के अधिकारी काम कर रहे हैं

विज्ञापन

छपरा. स्वच्छता सर्वे के लिए छपरा आ रही केंद्रीय टीम को सब कुछ बेहतर दिखाने के लिए नगर निगम के अधिकारी युद्ध स्तर पर जुट गये हैं. शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया के तय मानदंड के 10 बिंदुओं पर नगर निगम के अधिकारी काम कर रहे हैं, ताकि एक बार फिर 2022 से भी बेहतर स्थान प्राप्त किया जा सके. इस बार राज्य ही नहीं नेशनल लेवल पर बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

15 फरवरी से ही शुरू हो चुका है सर्वे

पूरे देश में स्वच्छता सर्वे बीते 15 फरवरी सही शुरू हो चुका है. सारण में कभी भी केंद्रीय टीम धमक सकती है और हर वार्ड और गली मोहल्ले में जाकर स्थिति का मुआयना कर सकती है. लोगों से भी बात करेगी. लोगों से फीडबैक लिया जायेगा , उनसे कई सवाल किये जायेंगे. अब शहरवासियों के इन सवालों के सकारात्मक जवाब से ही शहर की रैंकिंग में सुधार होगा, जबकि नकारात्मक जवाब से नंबर कटेंगे.

बेहतर रैंक पाने के लिए प्रचार-प्रसार

नगर निगम की ओर से भी स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंक पाने के लिए विभागीय कवायद शुरू कर दी गयी है. केंद्र व राज्य सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुझाव आदि के अलावा शहरवासियों से फीडबैंक देेने के लिए पोस्टर-बैनर के साथ ध्वनि-विस्तारक यंत्रों के माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किये जा रहे हैं.

10 सवाल का उत्तर नागरिकों को देना होगा

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसके लिए 10 सवालों का समूह तैयार किया गया है. इनमें से चार सवाल वस्तुनिष्ठ पूछे जायेंगे. शहरवासियों को इन सवालों का जवाब हां या ना में देना होगा. इस दौरान जनता से छह माध्यमों से शहर का हाल पूछा जायेगा, जिसमें फेस टू फेस, वोट फाॅर योर सिटी पोर्टल, 1969 हेल्पलाइन नंबर, क्यूआर तकनीक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पोर्टल और स्वच्छता एप शामिल है. सिटीजन फीडबैक के सवाल कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता जागरूकता से जुड़े होंगे. इसमें युवाओं और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किये गये हैं. 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं से पूछे जाने वाले सवाल के लिए कुल 200 अंक निर्धारित होंगे. वहीं, बुजुर्गों से अधिक सवाल पूछे जायेंगे, इसके लिए कुल 400 अंक निर्धारित किये गये हैं. आम लोगों की भूमिका सबसे बड़ी होगी.

इस बार रैंकिंग में बेहतर लाने का प्रयास हो रहा है

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कभी भी केंद्रीय टीम छपरा आ सकती है. नगर निगम की ओर से तैयारी पूरी है. शहर में साफ सफाई की व्यवस्था देखी जा सकती है. इस बार रैंकिंग में बेहतर लाने का प्रयास हो रहा है.

सुनील कुमार पांडे, नगर आयुक्त, छपरा नगरनिगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन