saran news. शादी वाले घर से नकद व लाखों के जेवर की चोरी

Updated:
विज्ञापन
saran news. शादी वाले घर से नकद व लाखों के जेवर की चोरी

भेल्दी थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव का मामला, थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर की जांच

विज्ञापन

भेल्दी. भेल्दी थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने एक शादी वाले घर को अपना निशाना बना लिया.बसतपुर निवासी सूरज राय, शिवाजी राय और सिकंदर राय का परिवार एक ही मकान में रहता है. परिवार में सूरज राय की पुत्री की शादी तय थी, जिसके चलते घर में उत्सव और तैया���ियों का माहौल था.घटना की रात सभी स्वजन अलग-अलग कमरों में सोये हुए थे. इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुये. उन्होंने उस कमरे का ताला तोड़ दिया जिसमें नगदी, आभूषण और जरूरी दस्तावेज रखे गये. चोरों ने बक्सा निकाल लिया और घर के पीछे का दरवाज़ा खोलकर फरार हो गये.बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर एक खेत में चोरों ने बक्सा खोलकर उसमें से करीब 45 हजार रुपये नकद, 10 जोड़ी सोने-चांदी के आभूषण और अन्य जरूरी कागजात निकाल लिये और बक्सा व बैग को वहीं छोड़कर फरार हो गये. घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुयी.जिसके बाद उन्होंने भेल्दी थाने में इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन