Saran News : 140 लीटर स्प्रिट के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : 140 लीटर स्प्रिट के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार

स्थानीय पुलिस ने सैदपुर में छापेमारी कर 140 लीटर स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा धंधेबाज फरार हो गया.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय पुलिस ने सैदपुर में छापेमारी कर 140 लीटर स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा धंधेबाज फरार हो गया. गिरफ्तार धंधेबाज का नाम संतोष राम बताया गया है. जो सैयदपुर गांव का रहने वाला है. जबकि फरार धंधेबाज अवधेश राय बताया गया है जो सराय साहो का रहने वाला है. दोनों बाइक से स्प्रिट की बिक्री करने जा रहे थे. इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस जैसे ही सैदपुर गांव पहुंची की बाइक से जा रहे दोनों धंधेबाजों पर उसकी नजर पड़ी. पुलिस ने बाइक रोकने को कहा तब तक एक धंधेबाज कूद कर भाग गया. फिर पकड़ाए दूसरे धंधेबाज को पकड़ कर पुलिस ने उसकी बाइक की जांच की तो उस पर स्प्रिट मिली. फिर पुलिस धंधेबाज के घर पहुंची. वहां वह जहां तहां स्प्रिट मिट्टी में गाड़ कर छुपाए हुए था. पुलिस ने छापेमारी में कुल 140 लीटर स्प्रिट बरामद की है. साथ ही धंधेबाज की बाइक को भी जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन