दिघवारा स्टेशन पर दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनकर तैयार है पुल, आने जाने में होगी सहूलियत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा सोनपुर रेलखंड के मध्य दिघवारा स्टेशन पर आने वाले समय में यात्रियों को कई नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा
विज्ञापन
दिघवारा.
छपरा सोनपुर रेलखंड के मध्य दिघवारा स्टेशन पर आने वाले समय में यात्रियों को कई नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे रेल यात्रियों की यात्रा आसान हो सकेगी. स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत हुआ है जिसके बाद से स्टेशन पर विकासात्मक कार्यों को गति मिल रही है. स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर दिव्यांगों की सुविधा के लिए नया पुल बनाया गया है. पुल बनकर तैयार हो गया है, जिसे जल्द ही खोल दिया जायेगा. यह पुल पहले से मौजूद पुराने पुल से ही जोड़कर बनाया गया है. पुल के खुल जाने से दिव्यांग यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने में सुविधा होगी वहीं कमजोर व बीमार यात्रियों को भी इस पुल का लाभ मिल सकेगा. अन्य यात्री भी अपने भारी सामानों को आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक ले जा सकेंगे. इसके अलावे प्लेटफार्म संख्या एक के दक्षिणी छोर पर बड़ा शेड बनाया जा रहा है वहीं एक बड़ा पार्किंग स्पेस भी बनेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










