Road Accident: छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
Bihar Road Accident: सारण के तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग स्टेट हाईवे 73 पर शुक्रवार की रात कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. जिसमें दो युवकों की मौत हो गई.
Bihar Road Accident: सारण के तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग स्टेट हाईवे 73 पर शुक्रवार की रात कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. मृतक की पहचान कार सवार युवक गंडार गांव निवासी ललन राय के 21 वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार और दूसरा बाइक सवार पोखड़ेरा गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद राय के 30 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार यादव के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार हैप्पी कुमार गंडार गांव के ही अपने दोस्त के कार से घूमने के लिए तरैया बाजार जा रहा था. तभी रामबाग जयहिंद ढाबा के पास कार ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी और फिर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गई. इसके बाद कार पलटकर नीचे खेत में चली गई.
घटनास्थल पर पुलिस पहुंच ले गई अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दो घायल युवकों को लेकर रेफरल अस्पताल तरैया में पहुंची. जहां कार सवार हैप्पी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बाइक सवार धनंजय को प्राथमिक उपचार के बाद हयात सेंटर रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
भाई को लाने जा रहा था एक युवक
इस घटना से दोनों गावों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं दोनों मृतक की स्वजनों के चीख -चित्कार देख लोगों की आंखे नम हो जा रही हैं. मृतक धनंजय बाहर से अपने घर तीन दिन पहले दुर्गापूजा के लिए लौटा था.
इधर मृतक हैप्पी भी गुजरात से अपने घर लौटा था. वहां वह धागा मिल में कार्यरत था. गांव के ही एक युवक के कार में बैठ तीन युवकों के साथ तरैया बाजार आ रहा था. तभी इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










