Chhapra Assembly: : स्वावलंबन व सशक्तीकरण के लिए करना होगा मताधिकार का प्रयोग

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Chhapra Assembly: : स्वावलंबन व सशक्तीकरण के लिए करना होगा मताधिकार का प्रयोग

Chhapra Assembly : विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए महिलाएं उत्साहित हैं. महिलाओं का कहना है कि किसे वोट देना है.

विज्ञापन

छपरा. विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए महिलाएं उत्साहित हैं. महिलाओं का कहना है कि किसे वोट देना है. इसका चयन करने के लिए हम सक्षम हैं. हम अपने मताधिकार का प्रयोग स्वविवेक से करेंगे. इसमें घर के पुरुष दखलअंदाजी ना करें. माहिलायें तभी स्वावलंबन की ओर अग्रसर होंगी जब उन्हें संविधान से मिले मताधिकार को प्रयोग करने का अवसर मिलेगा.

शहर के मिशन कम्पाउंड निवासी साधना श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश व खासकर बिहार में माहिलायें आगे बढ़ रही हैं. महिला सशक्तिकरण से देश के विकास को भी नयी दिशा मिल रही है. वोट किसे करना है और क्यों करना है इसके लिये महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा. आज हमें आधी आबादी कहकर संबोधित किया जाता है. समाज के सभी क्षेत्रों में हमारा प्रतिनिधित्व बढ़ा है. यह कहीं न कहीं हमारे मतदान से ही संभव हो सका है. कुमकुम श्रीवास्तव ने बताया कि कल तक दबी सहमी माहिलायें आज निर्भिक होकर मतदान कर रही हैं. उन्होंने कहा कि छपरा की माहिलायें जागरूक हैं. इस बार छपरा का वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा. निश्चित रूप से माहिलायें अपने अधिकार के लिये आगे आयेंगी.

महिलाओं को वोट की कीमत समझनी होगी

शिक्षाविद प्रीति सिंह का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मतदान केंद्रों पर महिलाओं की उपस्थिति बढ़ी है. आज एक-एक वोट की कीमत है. हमें एक ऐसी सरकार चुननी चाहिये जो बिहार को तरक्की की नयी राह दिखा सके. बिहार की तरक्की होगी तो हर व्यक्ति आगे बढ़ेगा. इसके लिये महिलाओं को मतदान के महत्व को समझना होगा. माहिलायें स्वयं को जागरूक करने के साथ-साथ पुरुषों को भी मतदान के लिये जागरूक करें. अगर महिला तय कर ले तो घर का कोई भी सदस्य मतदान करने से छूटेगा नहीं. हम अपनी आवाज मतदान से बुलंद कर सकते हैं. शादी के बाद भी महिलाओं को अपने कौशल को साबित करने का अवसर मिलना चाहिये. चुनी हुई सरकारों का यह कर्तव्य होना चाहिये कि महिलाओं की आर्थिक उन्नति को लेकर भी कार्यक्रम बनायें.

अर्चना प्रताप, गृहणीस्थानीय स्तर पर बहुत सारी समस्याएं हैं. उसे ध्यान में रखकर हमें अपना प्रतिनिधि चुनना चाहिये. मतदान का अवसर बार-बार नही मिलता है. चुनाव के दिन किचेन से निकलें और एक जिम्मेवार नागरिक की तरह माहिलायें वोट देने जायें.

साधना श्रीवास्तव

वोट हमारा अधिकार है. हर महिला को इसका उपयोग करना चाहिये. एक अच्छी सरकार चुनने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. छपरा की माहिलायें जागरूक हैं. इस बार छपरा का वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा

अमीषा कुमारीदेश के विकास के लिये एक अच्छी सरकार चुनें. निर्भिक होकर घर से निकलें और मतदान करें. महिलाओं के प्रगति के बारे में जो सोचें वैसा ही प्रतिनिधि चुनना चाहिये. मैं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरुक कर रही हूं.

कुमकुम श्रीवास्तव

पहले तो हमें अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों की जानकारी रखनी पड़ेगी. हमारा एक वोट नयी सरकार को तय करेगा. मतदान के लिये हमारे द्वारा दबाया गया बटन ही हमारी आवाज है. मतदान हमारा मौलिक अधिकार है.

प्रेमलता देवी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन