मतदाताओं को वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
मतदाताओं को वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक

सारण जिला प्रशासन और पाटलिपुत्रा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के प्रभारी कुलपति प्रो डॉ गजेंद्र कुमार ने कहा कि भारत में बड़ी कुर्बानियों के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई है.

विज्ञापन

छपरा. सारण जिला प्रशासन और पाटलिपुत्रा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के प्रभारी कुलपति प्रो डॉ गजेंद्र कुमार ने कहा कि भारत में बड़ी कुर्बानियों के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई है. जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से प्रत्येक नागरिक को बालिग मताधिकार का अधिकार प्राप्त हुआ है. राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ लाल बाबू यादव ने कहा कि आगामी छह नवंबर को हमें अपने मतदान केंद्रों पर जाकर उत्सवी माहौल में वोट देना चाहिए. जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम के प्रतिनिधि संतोष कुमार ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराते हुए सभी नागरिकों को इस बार सारण में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया. इस अवसर पर जेपीएम कॉलेज की राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ सोनाली सिंह ने युवा मतदाताओं को राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने तथा वोट देने की अपील की. सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ हरेंद्र सिंह ने जनतंत्र में एक एक वोट की महत्व को उदाहरण स्वरूप रेखांकित किया. प्रथम सत्र का धन्यवाद ज्ञापन जेपी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ नारायण दास ने किया. संचालन भंवर किशोर ने किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक मिश्रा, समन्वयक डॉ अजीत तिवारी एवं शोध छात्र सोनू यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ ब्रज किशोर ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन