Saran News : मनसा बाबा मंदिर के अध्यक्ष पर घर में घुसकर हमला

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : मनसा बाबा मंदिर के अध्यक्ष पर घर में घुसकर हमला

स्थानीय थाना क्षेत्र में मनसा बाबा मंदिर के अध्यक्ष कृष्णा राय के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र में मनसा बाबा मंदिर के अध्यक्ष कृष्णा राय के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. हमले के दौरान लूटपाट भी की गयी. घायल अध्यक्ष का इलाज परसा पीएचसी में कराया गया. पीड़ित अध्यक्ष ने फर्द बयान में कहा कि पिछले 20 दिनों से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था. बुधवार को वे अपने घर पर थे, तभी अचानक चारों आरोपित उनके घर में घुस आए और जानलेवा हमला कर दिया. हमले के दौरान अभियुक्तों ने अध्यक्ष के पॉकेट से 20 हजार रुपये नकद और गले की सोने की चेन छीन ली. इसके बाद अध्यक्ष ने थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं इस घटना की स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन