Saran News : नगरा में आज से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, तैयारी हुई पूरी

Updated at : 13 May 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : नगरा में आज से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, तैयारी हुई पूरी

Saran News : नगरा चौक-चौराहों सहित अन्य स्थानों पर वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों पर अब नगरा प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है.

विज्ञापन

नगरा. नगरा चौक-चौराहों सहित अन्य स्थानों पर वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों पर अब नगरा प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. बुधवार से अतिक्रमण हटाने के लिए शुरुआत करते हुए प्रशासनिक टीम विशेष अभियान चलाने जा रही है. इस संबंध में सीओ अभिषेक कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब और मोहलत नहीं, जो नहीं हटेगा, उस पर होगी कार्रवाई. सीओ ने बताया कि क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों और स्थल निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में माइकिंग कराकर लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें. बावजूद इसके कई दुकानदारों और फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे लोगों ने निर्देशों की अनदेखी की है.

अभियान के दौरान रहेगी कड़ी निगरानी, पुलिस बल तैनात, कार्रवाई की होगी वीडियोग्राफीअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अफरातफरी या विरोध की स्थिति को तत्काल नियंत्रित किया जा सके. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जायेगी, जिससे यदि किसी स्तर पर बाधा या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश होती है, तो उसके प्रमाण सुरक्षित रह सकें. सीओ अभिषेक कुमार ने कहा है कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम करेगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है.

अतिक्रमण करने वालों में फैली हलचल, दुकानदारों में चिंता

प्रशासन के इस कदम से क्षेत्र में हलचल तेज हो गयी है. कई दुकानदार अपने सामान समेटते नजर आए. वहीं कुछ लोग अब भी असमंजस में हैं और आशा कर रहे हैं कि शायद कार्रवाई टल जाए,लेकिन प्रशासन ने दोहराया कि इस बार कोई रियायत नहीं मिलेगी. जिला प्रशासन के सख्त आदेशानुसार ही नगरा क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान की शुरूआर बुधवार से की जायेगी और तब तक चलेगा जब तक पूरा अतिक्रमण मुक्त न हो जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन