Saran News : लावारिस महिला ने स्टेशन पर दिया बच्ची को जन्म, ग्रामीणों ने की मदद

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : लावारिस महिला ने स्टेशन पर दिया बच्ची को जन्म, ग्रामीणों ने की मदद

पूर्वोत्तर रेलवे के बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी के नये रेलवे स्टेशन पर पिछले 15 दिनों से भटक रही एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने मंगलवार को एक बच्ची को जन्म दिया.

विज्ञापन

मांझी. पूर्वोत्तर रेलवे के बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी के नये रेलवे स्टेशन पर पिछले 15 दिनों से भटक रही एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने मंगलवार को एक बच्ची को जन्म दिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. यह घटना तब सामने आयी जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई और वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कराहने लगी. उसे इस हाल में देखकर स्थानीय बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय, विनय कुमार सिंह, सुभाष यादव, रंजन कुमार पाण्डेय और स्वास्थ्य सेविका चांदनी कुमारी ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया. उन्होंने एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की और महिला को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इलाज करने वाले डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मां और नवजात दोनों ठीक हैं. महिला ने अपना नाम ललरी देवी, पति का नाम भूतवा, और गांव का नाम अखनी का डेरा, जिला बलिया बताया है. इसके बाद, मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार और थाना प्रभारी विनोद कुमार ने छपरा महिला हेल्पलाइन को इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने हेल्पलाइन से अनुरोध किया है कि जब तक महिला के परिवार को ढूंढा नहीं जाता, तब तक मां और बच्ची को सुरक्षित रखा जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन