ePaper

शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख

Updated at : 26 Dec 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख

नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड संख्या 14 अंतर्गत महम्मदपुर गांव में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

परसा. नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड संख्या 14 अंतर्गत महम्मदपुर गांव में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. इस हादसे में महम्मदपुर गांव निवासी छेदी साह के पुत्र चंद्रिका साह का घर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय चंद्रिका साह अपने पूरे परिवार के साथ रात का खाना खाकर सोए हुए थे. इसी दौरान अचानक घर से धुआं उठने लगा. जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि घर में आग पूरी तरह फैल चुकी है. इसके बाद चंद्रिका साह और उनके परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. स्थानीय ग्रामीणों में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि पंकज गुप्ता श्रवण कुमार महेश साह अखलेश श्रीवास्तव गोबिंदा साह अंगद साह सहित अन्य लोग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी. पीड़ित चंद्रिका साह ने बताया कि घर में रखे बक्सों में मौजूद कपड़े, बर्तन, बैंक खाता से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, अनाज (गेहूं, मक्का, चावल), चौकी तथा नगद रुपये जलकर पूरी तरह राख हो गये. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा और मदद की मांग की है. स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने की बात कही है. कोई घटना की सूचना अंचल पदाधिकारी को दिया गया सूचना पाकर अंचल के करने घटनास्थल में पहुंचे घटना से संबंधित जानकारी दिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन