ePaper

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए 15 नवंबर तक होगा आवेदन

Updated at : 01 Nov 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए 15 नवंबर तक होगा आवेदन

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-27 (सीबीसीएस) में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि विस्तारित कर दी गयी है.

विज्ञापन

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-27 (सीबीसीएस) में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि विस्तारित कर दी गयी है. पहले 31 अक्टूबर तक नामांकन के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित थी. लेकिन छात्र हित में कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर तिथि को विस्तारित कर दिया है. अब नामांकन के लिए 15 नवंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन होगा.

विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के पोर्टल jpv.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे. आवेदन के दौरान स्नातक तृतीय वर्ष का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र व अन्य एकेडमिक कागजातों को अपलोड करना होगा. आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है. जिसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत फॉर्म की स्क्रूटनी की जायेगी. जिसके बाद 20 नवंबर को नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी जायेगी.

इन विषयों में नामांकन के लिए हो रहा आवेदन

जेपीयू के अंतर्गत पीजी में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान विभाग में नामांकन के लिए अप्लाइ होगा.

विषयवार उपलब्ध सीट

पीजी के अंतर्गत भौतिकी में 384, केमेस्ट्री में 192, गणित में 352, जूलॉजी में 384, बॉटनी में 208, हिंदी में 240, अंग्रेजी में 192, संस्कृत में 144, उर्दू में 208, इतिहास में 604, अर्थशास्त्र में 144, मनोविज्ञान में 432, दर्शनशास्त्र में 96, राजनीति विज्ञान में 480, भूगोल में 144, कॉमर्स में 180 व गृहविज्ञान में 64 सीट उपलब्ध है.

ये हैं पीजी कॉलेज

राजेंद्र कॉलेज, छपरा, रामजयपाल कॉलेज, छपरा, जगदम कॉलेज, छपरा, जेपीएम कॉलेज, छपरा, नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर, डीएवी कॉलेज, सीवान, नारायण कॉलेज, गोरियाकोठी, जेडए इस्लामिया, सीवान, कमला राय कॉलेज, गोपालगंज, पीजी विभाग, जेपीयू में नामांकन के लिए अप्लाइ हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन