ePaper

saran news : 50 से अधिक खोमचा और ठेले वालों पर हुई कार्रवाई

Updated at : 22 Dec 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : 50 से अधिक खोमचा और ठेले वालों पर हुई कार्रवाई

saran news : काशी बाजार चौक से श्याम चक मुहल्ले तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान20 अस्थायी दुकान हटाये गये, आज फिर दारोगा राय चौक से भगवान बाजार चौक तक चलेगा अभियानलोगों ने कहा- अभियान के नाम पर उजाड़े गये केवल करकट व बैनर-पोस्टर

विज्ञापन

saran news : छपरा

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण में सोमवार को नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने काशी बाजार चौक से श्याम चक चौक तक अभियान चलाया. हालांकि शेड्यूल के अनुसार सोमवार को यह अभियान बरहमपुर चौक तक चलना था, लेकिन वहां तक नहीं पहुंच पाया.

बावजूद टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. सभी अपना-अपना सामान लेकर इधर-उधर भागने लगे. जब तक वह अपनी दुकान को संभाल पाते तब तक निगम का बुलडोजर अपना काम कर चुका था. अभियान के तहत 50 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई हुई और 20 दुकानदार और मकान मालिक के अतिक्रमण तोड़े गये. इस दौरान कई बार अधिकारियों और दुकानदारों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हुई. हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार अभियान के दौरान केवल करकट और बैनर पोस्टर उजाड़ने की ही कार्रवाई हुई. स्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की जा रही है.

अतिक्रमण हटते ही एक दिन के लिए राहगीरों ने ली राहत की सांस

अतिक्रमण की वजह से काशी बाजार से लेकर बरहमपुर तक के नाले पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में था. कई जगह पर मकान मालिकों ने भी अपना कब्जा जमा लिया था, लेकिन अभियान चलने के साथ जितना भी अस्थायी कब्जा था, वह हट गया था. इसकी वजह से सड़कें चौड़ी-चौड़ी दिखने लगी और स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली. हालांकि यह राहत महज 24 घंटे के लिए थी. अधिकारियों के जाने के बाद स्थिति फिर वैसे ही बदलती जा रही है. स्थानीय निवासी विपिन चौधरी, सुधीर सिंह, अरविंद कुमार आदि ने बताया कि यह पहला राष्ट्रीय राजमार्ग था, अब आरसीडी के कब्जे में है. इसकी चौड़ाई 50 से 60 मीटर है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से यह 20 मीटर में सिमट गयी है.

आज दारोगा राय चौक से भगवान बाजार तक फिर चलेगा अभियान

दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए जो प्रमुख भीड़ वाले स्थल हैं, वहां पर हर तीसरे या चौथे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दारोगा राय चौक से भगवान बाजार चौक तक एक बार फिर अभियान चलेगा. भगवान बाजार चौक जिला प्रशासन की नजर में है, क्योंकि यहां छपरा जंक्शन अवस्थित है और यहां भीड़भाड़ अधिक होती है. करीब आधा किलोमीटर तक यह अभियान चलेगा. इसके बीच में लगभग 550 मकान व दुकान आयेंगे. नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार 50 से अधिक ऐसे मकान चिह्नित किये गये हैं, जिनके द्वारा नाले पर अतिक्रमण किया गया है. डेढ़ सौ ऐसे मकान है, जिनके द्वारा जान-बूझकर सड़क पर सीढ़ी और छज्जा बनाया गया है. इन सभी निर्माण को तोड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन