Chapra News : भेल्दी थाना क्षेत्र में सड़क पर गंदे पानी का जमाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated at : 02 Mar 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : भेल्दी थाना क्षेत्र में सड़क पर गंदे पानी का जमाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Chapra News : राष्ट्रीय राजमार्ग 722 के एक छोर पर करीब 50 मीटर तक नाले का गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे सड़क संकरी हो गयी है और लगातार छोटे-मोटे सड़क हादसे हो रहे हैं.

विज्ञापन

भेल्दी. राष्ट्रीय राजमार्ग 722 के एक छोर पर करीब 50 मीटर तक नाले का गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे सड़क संकरी हो गयी है और लगातार छोटे-मोटे सड़क हादसे हो रहे हैं. इस समस्या से स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को बदबू और गंदगी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नाले का पानी सड़क पर बहने के कारण एक लेन पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है. इस गंभीर स्थिति को लेकर रविवार को मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों दुकानदारों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग और सड़क की मरम्मत करने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टोल वसूली के बावजूद सड़क की उचित देखरेख नहीं हो रही है.

अधिकारियों की लापरवाही पर आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा एनएच के मेंटेनेंस कार्य के लिए करोड़ों रुपये जारी किये गये हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति बदतर होती जा रही है. अधिकारियों को शिकायतें देने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा. गंदे पानी के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है.

बड़े आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं करवायी गयी, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का अविलंब समाधान निकाले, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन