ePaper

विशेष अभियान में 69 वाहनों से वसूला गया 127500 रुपये जुर्माना

Updated at : 30 Nov 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष अभियान में 69 वाहनों से वसूला गया 127500 रुपये जुर्माना

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की. 24 घंटे के भीतर कुल 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की. 24 घंटे के भीतर कुल 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान वारंटी,शराब कारोबारियों, चोरी, हत्या और अन्य संगीन मामलों में शामिल कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आये हैं. अभियान के दौरान पुलिस ने 12 वारंटी, 14 शराब सेवन करने वाले और तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया. वहीं हत्या के प्रयास में तीन हत्या के चार चोरी के पांच आर्म्स एक्ट में दो बलात्कार के तीन तथा दहेज हत्या के एक आरोपी को पकड़ा गया. अन्य श्रेणी में एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ. वहीं पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक चेकिंग अभियान भी चलाया. इस दौरान 69 वाहनों से कुल 1,27,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान 150.16 लीटर शराब बरामद की गयी. जिसमें 80 लीटर देशी शराब और 70.16 लीटर विदेशी शराब शामिल है.इसके अलावा पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक भैंस, दो पिकअप वाहन, दो मोबाइल और एक अपहृता को भी बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन