ePaper

वाहन चेकिंग अभियान में 77 वाहनों से वसूला गया 1.41 लाख जुर्माना

Updated at : 18 Nov 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग अभियान में 77 वाहनों से वसूला गया 1.41 लाख जुर्माना

एसएसपी सारण डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

छपरा. एसएसपी सारण डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. जिलेभर में की गयी इस कार्रवाई में कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें वारंट के छह, शराब सेवन के 19, शराब कारोबार में शामिल तीन, हत्या के प्रयास के दो, दहेज हत्या के एक, चोरी के दो, गृहभेदन के चार तथा खनन से जुड़े एक आरोपित शामिल हैं. अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर भी सख्ती दिखायी. जिले में विभिन्न स्थानों पर चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में कुल 77 वाहनों से 1,41,000 रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री भी जब्त की. इसमें 171.60 लीटर देसी शराब, एक मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, पीले बालू से लदा एक ट्रक, कपड़े के कई सामान जैकेट, पैंट, टीशर्ट, बनियान,परफ्यूम, अपहृता और अपहृत दोनों की बरामदगी, 125 पीला बालू तथा 517 रुपये नकद शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन