बिहार : छपरा में बंधन बैंक की शाखा से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

छपरा (सारण):बिहार के छपरा में शहर के सलेमपुर स्थित बंधन बैंक की डोर सर्विस सेंटर से अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर गुरूवार को दोपहर के समय5 लाख 28 हजार 430 रुपये लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जाते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क तथा कर्मचारियों […]
छपरा (सारण):बिहार के छपरा में शहर के सलेमपुर स्थित बंधन बैंक की डोर सर्विस सेंटर से अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर गुरूवार को दोपहर के समय5 लाख 28 हजार 430 रुपये लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जाते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क तथा कर्मचारियों का मोबाइल भी अपने साथ लेकर चले गये.इतना ही नहीं अपराधियों ने लूटपाट करने के बाद सभी कर्मचारियों को अंदर बंद कर बाहर मुख्य गेट को भी बंद कर दिया.
लॉटरी का लालच देकर एक साल में की दो करोड़ रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार
घटना की सूचना पुलिस को करीब दो घंटे बाद मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है. बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि अपराधी पांच की संख्या में थे और सभी हथियार से लैस थे. चार अपराधियों ने अंदर आने के बाद सभी को बंधक बना लिया, जबकि एक अपराधी मुख्य गेट पर खड़ा हो गया.पुलिसफिलहाल इस मामले में सभी बिंदुओ पर गंभीरता से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




