जब जान पर खेलकर प्रेमी ने बचाई प्रेमिका की जान, तब ग्रामीणों ने करा दी शादी

Published at :16 Mar 2017 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
जब जान पर खेलकर प्रेमी ने बचाई प्रेमिका की जान, तब ग्रामीणों ने करा दी शादी

सारण (इसुआपुर) : बिहारके सारण जिले में इसुआपुर के सुम्हां गांव के देवी स्थान परिसर में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से अंतरजातीय प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी. पिछले छह महीने से उसुरी कला गांव के वीरेंद्र गिरि का पुत्र रंजीत और सुम्हां गांव के तारकेश्वर प्रसाद की पुत्री कुसुम कुमारी के बीच […]

विज्ञापन

सारण (इसुआपुर) : बिहारके सारण जिले में इसुआपुर के सुम्हां गांव के देवी स्थान परिसर में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से अंतरजातीय प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी. पिछले छह महीने से उसुरी कला गांव के वीरेंद्र गिरि का पुत्र रंजीत और सुम्हां गांव के तारकेश्वर प्रसाद की पुत्री कुसुम कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुसुम व रंजीत के गांव के पास ही कोचिंग में पढ़ने जाते थे. वहीं दोनों के नयन चार हुए.

विगत मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में प्रेमी ने प्रेमिका की परीक्षा भी दिलवायी थी. अगले दिन सुबह अचानक घरवालों की नजर जब उसपर पड़ी तो वे आग बबूला हो गये. लड़की के घरवाले उसे मारना-पीटना चाह रहे थे. लेकिन प्रेमिका ने अपनी जान का वास्ता देकर उसे खरोंच तक आने नहीं दिया. लड़के ने भी शादी का प्रस्ताव रखा. अन्यथा आत्महत्या कर लेने की धमकी दी.

परिजन व ग्रामीण लड़के को कमरे में बंद कर बंधक बना लिये तथा उसके माता पिता को बुलाया. शादी का प्रस्ताव रखा गया. हालांकि दोनों के परिजन अंतरजातीय विवाह करने को राजी नहीं थे. बाद में जिला पार्षद गीतासागर राम और स्थानीय मुखिया बीगन मांझी के काफी समझाने-बुझाने पर बिना कोई ताम-झाम के दोनों के पहने हुए जेनरल लिबास में ही प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी. जिसमें दोनों के परिजन भी शामिल हुए. इस आदर्श प्रेम विवाह की चर्चा क्षेत्र में
जोरों पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन