धनगरहा के मुखिया पर फायरिंग

Published at :27 Feb 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
धनगरहा के मुखिया पर फायरिंग

दुस्साहस . गोलीबारी की घटना से दहशत में हैं ग्रामीण बनियापुर : आग लगने की सूचना पर घटनास्थल पर जाने के लिए घर से निकले मुखिया पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हत्या की नियत से फायरिंग की. घटना में मुखिया हताहत नहीं हुए और बाल-बाल बच गये. घटना से मुखिया के परिजनों एवं […]

विज्ञापन

दुस्साहस . गोलीबारी की घटना से दहशत में हैं ग्रामीण

बनियापुर : आग लगने की सूचना पर घटनास्थल पर जाने के लिए घर से निकले मुखिया पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हत्या की नियत से फायरिंग की. घटना में मुखिया हताहत नहीं हुए और बाल-बाल बच गये. घटना से मुखिया के परिजनों एवं समर्थकों में भय एवं दहशत का माहौल है. घटना शनिवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के धनगरहा पंचायत के दलित बस्ती स्थित मुखिया अावास की है. घटना की सूचना पर थाने की पुलिस ने रात्रि में पहुंच अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा भी किया, मगर अपराधी भागने में सफल रहे. भाग रहे अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य गांव में तांडव मचाते हुए दो लोगों के दरवाजे पर रखे खर एवं जलावन में भी आग लगा दी. मुखिया राजीव राम ने बताया कि गत शनिवार की रात्रि अज्ञात नंबर से
फोन कर सूचना दी गयी कि पंचायत अंतर्गत धनुपुर में भीषण आग लगी है. सूचना पर मैं जैसे ही घटनास्थल पर जाने के लिए घर से निकल गेट का दरवाजा खोल रहा था, तभी सामने से दो चक्र गोली मेरे उपर चलायी गयी. जिसमें मैं बाल-बाल बच गया. गोलीबारी की आवाज पर परिजन सहित आस-पड़ोस के लोग जब अपने-अपने घरों से बाहर निकले तब तक बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. दोनों अपराधी चादर ओढ़ रखा था. भाग रहे अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से गांव के ही मकसुदन ओझा के खर एवं हमीद मियां के दरवाजे पर रखे जलावन को आग के हवाले कर दिया. घटना की लिखित सूचना मुखिया द्वारा स्थानीय थाने को दी गयी. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं पर नजर रख अनुसंधान में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन