महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्ति में डूबा दिघवारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

दिघवारा : महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर आमी में दिन-भर भक्तों की भीड़ दिखी और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार दिखा.सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी और दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर मां के गर्भगृह में पहुंच कर मां […]
विज्ञापन
दिघवारा : महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड के शक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर आमी में दिन-भर भक्तों की भीड़ दिखी और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार दिखा.सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी और दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर मां के गर्भगृह में पहुंच कर मां अंबिका के पिंडी रूप का दर्शन किया.नगर के चकनूर अवस्थित बाबा गुप्तेश्वर नाथ मंदिर में भी शिवरात्रि को लेकर दिन भर श्रद्धालु पूजा अर्चना में तल्लीन दिखे. दिन भर मंदिर पहुंचे भक्तों ने बाबा गुप्तेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया और अपने मन्नतों के पूर्ण होने की कामना की. मंदिर के पास लगे मेला का भी हर उम्र के लोगों ने आनंद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




