भोले की बारात में शामिल हुए ओझा,गुणी व भूत बैताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

सोनपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को भगवान शिव की बरात देखने के लिए सोनपुर की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर से चली इस बारात की शोभा देखते ही बन रही थी. हाथी, घोड़े व एक से बढ़कर एक बैंड-बाजे एवं रंग बिरंगे वाहनों पर सजी झांकियां लोगों के […]
विज्ञापन
सोनपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को भगवान शिव की बरात देखने के लिए सोनपुर की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर से चली इस बारात की शोभा देखते ही बन रही थी. हाथी, घोड़े व एक से बढ़कर एक बैंड-बाजे एवं रंग बिरंगे वाहनों पर सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बना था. बरातियों के रूप में एक तरफ जहां अनेक देवी-देवता शामिल थे.
वही शिव के गण माने जाने वाले भूत-प्रेत,पिशाच,बैताल के साथ साथ ओझा गूणी भी शामिल थे. इसके पहले संपूर्ण विधि विधान के साथ इस शोभा यात्रा को हरिहर नाथ मंदिर परिसर से रवाना किया गया. यह शोभा यात्रा मीना बाजार से क्षत्रपति रोड होते सिद्धनाथ चौक से सोनपुर हाजीपुर मुख्य सड़क पर पहुंची. यहां से रजिस्ट्री,बाजार,स्टेशन गेट, गोला बाजार के रास्ते यह काफिला गौतम चौक पहुंचा,वहां उप प्रमुख श्याम बाबू ,पूर्व उप प्रमुख ओम प्रकाश,गोविंद राय ,राजद नेता मनोज राय आदि शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए भोजन कराया.
इस शोभायात्रा में बाबा हरिहर नाथ मंदिर की आकृति, राम दरबार, राधा कृष्ण, नंदी पर सवार भगवान शिव के अलावा अपने माता-पिता को तीर्थाटन कराते श्रवण कुमार, यमराज से अपने पति के प्राण की याचना करे सावित्री, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ के साथ साथ संत शिरोमणि रैदास की आकर्षक झांकी को शामिल किया गया था, शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, लोजपा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, सामाज सेवी सुधीर कुमार सिंह भोला, राजीव मूनमून, रंजन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद दिनेश सहनी, कृष्णा, शत्रुघ्न चन्द्रवंशी, हरसी सिंह,अमित कुमार सिंह पिंकू ,कृष्णा सिंह, बाबुल सिंह,संजीव कुमार राजा आदि नेतृत्व कर रहे थे. इसके बाद इस शोभायात्रा में शामिल कलाकारों एवं बैंड बाजा वाले को बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में पुरस्कृत किया गया. तत्पश्चात मंदिर में दूल्हा बने भगवान शिव माता पार्वती के साथ परिणय सूत्र में बंधे शिव विवाह संपूर्ण वैदिक रिति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया. इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन के अलावा होली का आयोजन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




