17 थानाध्यक्षों का होगा तबादला

Published at :25 Feb 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
17 थानाध्यक्षों का होगा तबादला

छपरा (सारण) : इस सप्ताह के अंत तक जिले के 17 थाने के थानाध्यक्ष बदल जायेंगे. ने थानाध्यक्षों को पदस्थापित करने की कवायद पुलिस अधीक्षक ने शुरू कर दिया है. जिले में पदस्थापित 46 पुलिस अवर निरीक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण डीआइजी ने कर दिया है. जिला अवधि की कार्यकाल पूर्ण कर चुके 46 पुलिस […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : इस सप्ताह के अंत तक जिले के 17 थाने के थानाध्यक्ष बदल जायेंगे. ने थानाध्यक्षों को पदस्थापित करने की कवायद पुलिस अधीक्षक ने शुरू कर दिया है. जिले में पदस्थापित 46 पुलिस अवर निरीक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण डीआइजी ने कर दिया है. जिला अवधि की कार्यकाल पूर्ण कर चुके 46 पुलिस अवर निरीक्षकों में 17 थानाध्यक्षों का नाम भी शामिल है.
जिन्हें सीवान और गोपालगंज जिले में पदस्थापित किया है. इंटरमीडिएट की परीक्षा और महाशिवरात्रि के कारण स्थानांतरित पुलिस अवर निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को विरमित नहीं किया गया था. पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज के अनुसार डीआइजी ने जिल पुलिस अवर निरीक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया है, उन्हें इस माह के अंत तक विरमित कर दिया जायेगा और उनके स्थान पर नये थानाध्यक्षों को पदस्थापित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन