दुरुस्त होंगी पुरानी पटरियां बढ़ेगी रेलगाड़ियों की रफ्तार

Published at :23 Feb 2017 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
दुरुस्त होंगी पुरानी पटरियां बढ़ेगी रेलगाड़ियों की रफ्तार

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी और छपरा-गोरखपुर रेल खंड की पुरानी पटरियों को बदला जायेगा. पटरियों के दुरुस्त होने से ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि होगी. 275 किलोमीटर की नयी लाइन बिछाने की तैयारी है. वहीं पुरानी हो चुकी 100 किलोमीटर रेल पटरियों को चुस्त-दुरुस्त किया जायेगा. छपरा- वाराणसी रेल खंड का दोहरीकरण भी […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी और छपरा-गोरखपुर रेल खंड की पुरानी पटरियों को बदला जायेगा. पटरियों के दुरुस्त होने से ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि होगी. 275 किलोमीटर की नयी लाइन बिछाने की तैयारी है. वहीं पुरानी हो चुकी 100 किलोमीटर रेल पटरियों को चुस्त-दुरुस्त किया जायेगा.

छपरा- वाराणसी रेल खंड का दोहरीकरण भी इसमें शामिल है. छपरा जंकशन से सीवान और छपरा जंकशन से औड़िहार रेल खंड पर सबसे अधिक पटरी बदली जायेगी. जबकि कुछ जगह स्लीपर और अन्य पुराने हो चुके उपकरणों को बदलकर नया किया जायेगा. रेल ट्रैक नवीनीकरण के लिए बोर्ड ने 2017-18 के बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को 316 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं. जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जायेगा. ट्रैक के नवीनीकरण जहां सुरक्षित संचलन पुख्ता होगा, वहीं दूसरी ओर इन रूटों पर ट्रेनें भी अपनी फुल स्पीड में चल सकेंगी. संबंधित विभाग को यह काम एक से डेढ़ वर्ष के अंदर पूरा कर लेना है.

पटरियों के नवीनीकरण के मद में बोर्ड ने लंबे समय बाद एनइ रेलवे को 316 करोड़ रुपये का बड़ा बजट जारी किया है. हाल ही में पटरियों के चटकने और टूटने की घटनाओं को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने ऐसे रूट की पटरियों की नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा था, जिनका बदला जाना आवश्यक हो गया था. एनइ रेलवे के प्रस्ताव पर बोर्ड ने इस बजट में मुहर लगा दी है.

पूरी रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें जहां : पटरियां काफी पुरानी हो जाती हैं या वहां किसी भी प्रकार के परिवर्तन की स्थिति में ट्रेनों को रफ्तार उस निश्चित दूरी तक नियंत्रित रहता है. मसलन अगर औसत चाल 80 किमी प्रति घंटा है तो नियंत्रण के दौरान स्पीड लगभग 60 कर दी जाती है. ऐसे में ट्रैक के नवीनीकरण के बाद यहां भी ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से चल सकेंगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
पुरानी हो चुकी 275 किलोमीटर रेल पटरियों को बदलने की स्वीकृति मिल चुकी है. इस पर करीब 316 करोड़ रूपये की लागत आने का अनुमान है.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन