अमनौर में गड़खा के युवक की हत्या

Published at :21 Feb 2017 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
अमनौर में गड़खा के युवक की हत्या

अमनौर (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंहभानपुर नहर के सड़क किनारे अपराधियों ने सोमवार की रात गड़खा के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के चिरांद रोड निवासी काशी प्रसाद के पुत्र मंटू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. मंटू को अपराधियों ने सिर […]

विज्ञापन

अमनौर (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंहभानपुर नहर के सड़क किनारे अपराधियों ने सोमवार की रात गड़खा के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के चिरांद रोड निवासी काशी प्रसाद के पुत्र मंटू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है. मंटू को अपराधियों ने सिर और पीठ में गोली मारी है.

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अमनौर पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लायी. बताया जाता है कि सोमवार को रात नौ बजे मंटू अपने घर से बाइक से निकला था. हालांकि, पुलिस को घटना स्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल नहीं मिला. मोबाइल का सिम शव के पास से बरामद हुआ. पुलिस ने शव के पास से एक गोली भी बरामद की है. घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल

अमनौर में गड़खा के युवक…
एसपी मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह और मढ़ौरा इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित अमनौर थाने पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गये. प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास से मोबाइल का सिम कार्ड बरामद किया गया है, जो मंटू का ही बताया जाता है. शव को मृतक के चचेरा भाई संजीत प्रसाद के साथ पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है. एएसपी ने बताया कि मृतक के मोबाइल लोकेशन की जांच करायी जा रही है. बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्त में लिया जायेगा. इस मामले में मृतक के मां लक्ष्मीणा देवी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन