जिले में पहले दिन ही हुए 46 परीक्षार्थी निष्कासित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा को पहले दिन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त आयोजित कराने में जिला प्रशासन ने काफी हद तक सफलता प्राप्त की. परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 46 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. सदर अनुमंडल से 36, जबकि सोनपुर से 10 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा को पहले दिन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त आयोजित कराने में जिला प्रशासन ने काफी हद तक सफलता प्राप्त की. परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 46 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. सदर अनुमंडल से 36, जबकि सोनपुर से 10 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्रों के मिलने में हुए देरी की शिकायत भी सामने आयी.
हालांकि इन सब के बावजूद पहला दिन शांतिपूर्ण रहा. सदर अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी दीपक आनंद एवं एसडीओ सुनील कुमार ने निरीक्षण के दौरान कदाचार में लिप्त कुल 36 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया. वहीं सोनपुर अनुमंडल से 10 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. पहले दिन मढ़ौरा अनुमंडल में एक भी निष्कासन नहीं हुआ. वहीं सोनपुर अनुमंडल में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है.
परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व ही परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही थी और इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा था कि कोई भी परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सके. जिन परीक्षा केंद्रों पर बालिकाओं का सेंटर था, वहां महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. परीक्षा के दौरान सेंटर पर पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे साथ ही अवांछित तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




